23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

दो पहिया वाहन के शोरुम में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

मंडला ,18 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के मंडला शहर में स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरुम में भीषण आग लगने से टायर और कई वाहन जलकर खाक हो गये। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर के कटरा स्थित दो पहिया वाहन के शोरुम में कल देररात आग लगने से अनेक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गये। साथ ही वाहनों के कई टायर जलकर नष्ट हो गये।
बताया गया कि रात में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने शोरुम में धुआं निकलता देख, शोरुम संचालक को फोन पर जानकारी दी। इस बीच बम्हनी और नैनपुर से फायर ब्रिगेट की गाडिय़ा बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट के चलते यह घटना घटित होने को बताया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment