September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ईशा तलवार ने पूरी की मिर्जापुर 3 की शूटिंग

सुपर सक्सेस वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं. कुछ दिन पहले ही इस सीरीज में अहम किरदार अदा करने वाले एक्टर रशिका दुग्गल और विजय वर्मा अपने-अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर चुके हैं. अब सीरीज में माधुरी भाभी के किरदार में दिख रहीं ईशा तलवार ने भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है.ईशा तलवार ने मिर्जापुर 3 की शूटिंग को पूरा कर लिया है. इस बात की उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी. ईशा मिर्जापुर सीजन 3 में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की और फैंस को धन्यवाद बोला. शेयर तस्वीरों में एक्ट्रेस सफेद साड़ी में माधुरी भाभी के गेटअप में नजर आ रही हैं, साथ ही केक कटिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं.मिर्जापुर 3 में ईशा मुन्ना भैय्या की विधवा के तौर पर नजर आएंगी. उनका किरदार काफी दबंग दिखने की उम्मीद है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू गुप्ता से टक्कर लेती हुईं नजर आएंगी.जैसे-जैसे मिर्जापुर सीजन 3 के किरदार अपने-अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर रहे हैं, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि बहुत जल्द इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है. उम्मीद है कि सीरीज 2023 तक दर्शकों के सामने पेश कर दी जाएगी.

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड से साउथ तक… इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार,

Newsdesk

तापसी पन्नू एक ही जैसे किरदारों से झल्लाईं, बोलीं- अब मुझ पर जरा रहम कर लो

Newsdesk

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिली दूसरी फिल्म,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading