September 17, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

नशा मुक्त बनाने को उत्तराखंड पुलिस की मैराथन में विदेशी भी होंगे शामिल

देहरादून 29 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य को नशा मुक्त करने के संकल्प पर पुलिस विभाग विश्व विख्यात हंस फाउंडेशन के सहयोग से आगामी 30 अक्टूबर को देहरादून में एक वृहद दौड़ (मैराथन)का आयोजन करेगा। रन फॉर यूनिटी और रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर होने वाली इस दौड़ में शुक्रवार तक 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया है जबकि लगभग 15 हजार भारतीयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हंस फाउण्डेशन देहरादून मैराथन में अभी तक 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें अफगानिस्तान के 6, यूनाइटेड किंगडम के 8, बेलिज, एंडोरा,अल्जीरिया, साउथ सूडान, डोमिनिकन रिपब्लिक, इथोपिया और पेरू से एक-एक, यूनाइटेड स्टेट से 5, नेपाल से 77, सोमालिया, मलावी, जापान से दो, दो, लाइबेरिया से 3 ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा, भारत के 24 राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading