28.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड समेत पूरे देश में चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन खरना

रांची, 29 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड समेत पूरे देश में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के आज दूसरे दिन 29 अक्टूबर को लोग खरना में शाम के समय दूध भात और गुड़ या लौकी की खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
खतना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लगभग 36 घंटे का उपवास पर रहेंगे।छठ पूजा में तीसरे दिन शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है और बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य के सूप को सजाया जाता है।इसके बाद, व्रती अपने परिवार के साथ मिलकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं और इस दिन डूबते सूर्य की आराधना की जाती है। छठ पूजा का पहला अर्घ्य इस साल 30 अक्टूबर को होगा।
चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ये अर्घ्य लगभग 36 घंटे के व्रत के बाद व्रती 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य देंगे। इसके बाद व्रती के पारण करने के बाद छठ पर्व का समापन होगा।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading