री
निगमायुक्त ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने री-डेंसिफिकेशन, सी.एम. हेल्प लाइन व शहर में प्रचलित एवं निर्माणाधीन प्रमुख परियोजनाओं तथा हितग्राही मूल कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण से जुड़ी री-डेंसिफिकेशन योजनाओं को समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर को व्यवस्थित स्वरूप मिल सके।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रस्तावित और संचालित री-डेंसिफिकेशन प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध व संतोषजनक निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगमायुक्त ने सभी प्रभारियों को सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ बंद कराने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने चल रही बुनियादी ढांचागत व नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए नियमित फील्ड विजिट और विभागीय समन्वय बनाए रखने को कहा गया। विकास कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, व्ही.एन. बाजपेयी, सौरभ मिश्रा के साथ सभी उपायुक्त एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।


