28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला

वाशिंगटन 29 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पाल पेलोसी पर शुक्रवार तड़के उनके सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में एक हमलावर ने उनपर जानलेवा हमला किया जिससे वह घायल हो गये।
श्री पाल के प्रवक्ता ड्रू हम्मिल ने बताया कि उन्हें (श्री पाल) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनके जल्द पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जताई है।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान सुश्री पेलोसी अपने आवास पर नहीं थी। श्री पाल पर हमला करने वाला व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। हमला किस कारण हुआ , इसकी जांच की जा रही है।
श्री हम्मिल ने कहा कि सुश्री पेलोसी और उनका परिवार चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त की है। परिवार ने इस मामले में इस समय सभी से गोपनीयता का निवेदन भी किया है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading