September 17, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

मीठे में कुछ नया खाना है तो ट्राई करें ये पांच यूनिक चॉकलेट रेसिपी

जब भी बात चॉकलेट की आती है तो लोगों के मन में चॉकलेट केक, चॉकलेट मूस, चॉकलेट केक जैसे डेजर्ट्स का ही ख्याल आता है लेकिन इससे कई तरह की यूनिक व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ो तक को चॉकलेट से बने तरह-तरह के व्यंजन खाना पसंद है तो इन पांच यूनिक रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इन व्यंजनों को घर पर बनाना कुछ ही मिनटों का काम है। चॉकलेट पॉपकॉर्नसबसे पहले एक पैन में लगभग चार बड़ी चम्मच मक्खन और आधा कप कॉर्न डालें। अब इसे ढक्कन को ढक दें और इन्हें फूटने दें। एक बार जब सारे कॉर्न पॉप हो जाएं तो इसमें लगभग तीन चौथाई कप कद्दूकस की हुई मिल्क चॉकलेट डालें। जब चॉकलेट अच्छे से पॉपकॉर्न में मिल जाएं तो इसे ढक दें। इसके बाद गरमागरम टॉकलेट पॉपकॉर्न को परोसें। चॉकलेट समोसासबसे पहले एक बर्तन में मैदा, घी, बड़ी इलाइची के दाने और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें। इसके बाद चॉकलेट पिघलाएं और उसमें अपने पसंदीदा नट्स भूनकर मिलाएं। फिर आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और बेलन से प्रत्येक को चपटा कर लें। अब इन्हें काटकर कोन शेप देकर इनमें चॉकलेट मिश्रण भरें और इनके किनारों बंद कर दें। फिर इन्हें डीप फ्राई करने के बाद परोसें। चॉकलेट रिसोट्टोसबसे पहले एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें, फिर उसमें रिसोट्टो राइस डालें और दो मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे पकाएं। फिर इसमें थोड़ा वनिला एसेंस डालें और जब चावल पक जाएं तो इसमें दूध मिलाएं। अब इसमें थोड़ी चीनी और डार्क चॉकलेट मिलाएं। अंत में इसमें क्रीम और संतरे का छिलका मिलाकर इसे एक मिनट तक पकाएं। फिर इसे गरमागरम परोसें। चॉकलेट पुडिंगइसके लिए पहले एक कटोरे में चीनी, कोकोआ पाउडर, कॉर्नस्टार्च और एक चुटकी नमक को डालकर मिलाएं, फिर मिश्रण में दूध डालकर फेंटें। अब इस मिश्रण को गरम करें और मध्यम आंच पर धीरे-धीरे हिलाते हुए उबालें और दो मिनट तक मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण में वनिला एसेंस और मक्खन मिलाएं, फिर इस मिश्रण को छह घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद खाएं। चॉकलेट फ्राइजसबसे पहले फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। अब एक पैन में थोड़ा शहद गरम करें और इसमें फ्राइज को डालकर अच्छे से टॉस करें। आप चाहें तो इसमें अपने पसंदीदा सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें और फ्राइज पर थोड़ा सा चॉकलेट सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इन यूनिक फ्राइज का सेवन करें।

अन्य ख़बरें

17 सितंबर का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Newsdesk

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

Newsdesk

16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading