23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद 30 Oct. (Rns): थाना लोनी बार्डर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास कर रहे ईनामिया बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 30 अक्टूबर रात गिरफ्तारशुदा अभियुक्त यतेन्द्र उर्फ अनिल पेंदा को केस से जुड़े सामान की बरामदगी के लिए पुलिस लेकर बाहर गई थी। बंथला नहर रोड बेहटा अंडरपास से आगे गाड़ी से नीचे उतारकर जैसे ही बरामदगी के उद्देश्य से पुलिस आगे बढ़ी तभी अभियुक्त ने अचनाक थानाध्यक्ष की सरकारी सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिस पर पिस्टल तानकर भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिससे उपनिरीक्षक करनवीर सिंह मौके पर ही घायल हो गये, जिससे अभियुक्त के बाए पैर में गोली लगने से वह भी घायल हो गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताये गये स्थान से पालीथिन में लिपटा एक अदद देशी पिस्टल के साथ 4 कारतूस को बरामद किया गया है।

अभियुक्त के ऊपर लगभग 3 दर्जन से अधिक मामले दिल्ली एनसीआर में दर्ज हैं। इसके साथ ही आरोपी थाना लोनी का हिस्ट्रीशीटर है व 50 हजार का ईनामिया बदमाश भी है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment