24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी

अभिनेता कार्तिक आर्यन की हालिया फिल्में सफल रही हैं। वहीं अब वह काफी समय से अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वह अनोखे अवतार में दिखेंगे। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ना आकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इस स्ट्रीमिंग कंपनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हॉटस्टार पर सबसे हॉट स्टार कार्तिक आर्यन। डिज्नी+ हॉटस्टार। जल्द आ रहा है। रेडी फॉर फ्रेडी। दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता देखने को मिली है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, आखिरकार हॉटस्टार पर हमारा पसंदीदा सुपरस्टार आ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म फ्रेडी देखने का इंतजार नहीं कर सकता। फिल्म को लेकर कार्तिक ने कहा, मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं, फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा है। इसने मुझे अपने शिल्प के साथ प्रयोग करने और एक नए जॉनर में एंट्री करने का मौका दिया है। बता दें, फ्रेडी की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। शशांक घोष ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में कार्तिक की जोड़ी अभिनेत्री अलाया एफ के साथ बनी है। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। बता दें कि अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। ऐसी चर्चा चली थी कि कार्तिक को फिल्म से इसलिए हटाया गया, क्योंकि वह इसकी कहानी में बदलाव की मांग कर रहे थे। हालांकि, सच्चाई यह थी कि कार्तिक ने कभी यह फिल्म छोड़ी ही नहीं। रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है। सूत्र की मानें तो इसे 2 दिसंबर को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इसको लेकर सूत्र ने बताया, फिल्म फ्रेडी 2, दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। काफी चर्चा के बाद टीम को लगता है कि इस फिल्म को दुनिया के सामने पेश करने के लिए यह एक उपयुक्त तारीख होगी। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पिछले साल कार्तिक की धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में वह एक टेलीविजन पत्रकार की भूमिका में नजर आए थे।

अन्य ख़बरें

सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन, यूजर्स ने किया ट्रोल  

Newsdesk

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, कहा-एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें

Newsdesk

‘गोंधल’ की ऑस्कर एंट्री से गदगद सुभाष घई, अपनी स्टूडेंट इशिता की फिल्म देखने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading