November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जबलपुर में एकता दौड़ (रन फार यूनिटी) का आयोजन किया गया। एकता दौड़ को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सुबह 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल भी इस अवसर पर मौजूद थे। रन फार यूनिटी में बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुये तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा का संदेश नागरिकों को दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारम्भ हुई एकता दौड़ इंदिरा मार्केट, पुल नम्बर-एक, इलाहाबाद चौक, समन्वय चौक, सृजन चौक, एम्पायर तिराहा, पुल नम्बर-2, वायएमसीए तिराहा, हाईकोर्ट चौक और तहसील चौक होते हुये वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची। रन फॉर यूनिटी के समापन पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment