23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापारहेडलाइंस

अप्रैल के बाद अक्टूबर में रिकार्ड जीएसटी कलेक्शन, 1,51,718 करोड़ रुपये के पार

नई दिल्ली ,02 नवंबर । सरकार ने अक्टूबर में 1,51,718 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया है, जो इस साल अप्रैल के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। लगातार आठ महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरी बार 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया गया है।
सितंबर में 8.3 करोड़ ई-वे बिलों का सृजन हुआ, जो अगस्त में उत्पन्न 7.7 करोड़ ई-वे बिलों से काफी अधिक है। डाटा के अनुसार अक्टूबर के लिए 1,51,718 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में से, सीजीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,396 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,778 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,505 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) था, जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक है

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading