23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजनीतिक परिदृश्य बदलेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा : खड़गे

हैदराबाद 02 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक मौन क्रांति ला रही है जो राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगी।
यहां श्री गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “ उन्होंने (श्री खड़गे) हैदराबाद के बोवेनपल्ली में भारत यात्रियों से बातचीत की।”
उन्होंने कहा “ वह भी श्री राहुल गांधी जी के साथ 3500 किलो मीटर पैदल चल रहे हैं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस बीच, भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह यहां बोवेनपल्ली से फिर से शुरू हुई और इसके 27.8 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद श्री गांधी आज रात शहर के बाहरी इलाके मुथंगी में रुकेंगे।
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।
यात्रा आज सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुयी और इसमें कांग्रेस प्रमुख खड़गे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, नलगोंडा के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी और पार्टी के कई नेताओं के साथ वायनाड के सांसद गांधी के साथ शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading