23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लखनऊ विश्वविद्यालय से अलग हुए आयुर्वेद व यूनानी कॉलेज

लखनऊ 03 Nov. (Rns): सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल और लखनऊ के सरकारी यूनानी कॉलेज को लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) से अलग कर दिया गया है। दोनों कॉलेज अब आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से संबद्ध होंगे।

बुधवार को हुई एलयू कार्यकारी परिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

एलयू के रजिस्ट्रार संजय मेधावी ने कहा कि यूपी सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेज अब आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि एलयू ने कॉलेजों को सूचित कर दिया है कि वहां प्रवेश लिए सभी नए विद्यार्थियों को आयुष विश्वविद्यालय से डिग्री मिलेगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी अब आयुष विश्वविद्यालय की होगी। चिकित्सा शिक्षा में एलयू अब फार्मेसी, योग और वैकल्पिक चिकित्सा की शिक्षा देगा।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading