September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, घरों से बाहर भागे लोग

देहरादून ,06 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। टिहरी समेत देहरादून, उत्तरकाशी और अन्य जिलों में भी यह झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आए इस भूकंप का अभिकेंद्र टिहरी जिले में रहा। भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था। देहरादून, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया।
गौरतलब है कि, उत्तराखंड के कई क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन में आते हैं। यहां पिछले कुछ समय से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading