35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति के प्रवास का दूसरा दिन, महिला स्व-सहायता समूहों को करेंगी संबोधित

भोपाल 16 Nov. (Rns): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, इस सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश में भाग लेंगीं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड में हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएं सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु महिला मध्यप्रदेश के प्रवास पर है। उनके दो दिवसीय प्रवास का आज दूसरा दिन है। वे आज स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी, विभिन्न जिलों से आ रही दो समूह सदस्य कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बतायेंगी कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनी गई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई वस्तुएं राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी।

सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भोपाल जिले के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल एवं महापौर भोपाल मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading