30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख व जेलेंस्की ने की गरीब देशों पर यूक्रेन अनाज सौदे के प्रभाव की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र, 19 नवंबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादीमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बात की और ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के भविष्य और गरीब देशों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पहल के माध्यम से काला सागर के पार भेजी जा रही खाद्य सहायता न केवल विश्व खाद्य कीमतों को कम करने में सक्षम हो और गरीब देशों को राहत प्रदान करे।

गुटेरेस ने गुरुवार को ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के 120 दिनों के लिए हुए नवीनीकरण का स्वागत किया। यह 19 नवंबर को समाप्त हो रही थी।

रूस और यूक्रेन ने गुरुवार को काला सागर बंदरगाहों से अनाज और उर्वरकों के निर्यात के सौदे को और 120 दिन के लिए बढ़ाने पर अपनी सहमति दी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

ब्रिक्स ने दुनिया को नई दिशा दी, ग्लोबल साउथ तेजी से उभरा: चीनी पत्रकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading