September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद 19 Nov, (Rns): गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। साहिबाबाद की सीईओ पूनम मिश्रा ने बताया है कि शुक्रवार शाम को साहिबाबाद इलाके में एक चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद रात में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों ने इसके पहले साहिबाबाद में लूट की 2 घटनाओ को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश रेहान उर्फ बारिश और रोहित उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली निवासी रेहान उर्फ बारिश को पुलिस की गोली लगी है।

अन्य ख़बरें

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, राजभाषा को बढ़ावा देने पर जोर

Newsdesk

मालवीय नगर होटल अग्निकांड: पुलिस ने मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रतिबंध से नाराज उत्तर कोरिया ने लंदन में राजनयिक मिशन का दर्जा घटाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading