September 3, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

यूपीआई पेमेंट ऐप लगा सकते हैं ट्रांजेक्शन लिमिट

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| यूपीआई भुगतान ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और अन्य जल्द ही ट्रांजेक्शन लिमिट लगा सकते हैं। जल्द ही यूजर्स यूपीआई पेमेंट ऐप्स के जरिए अनलिमिटेड पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) यूपीआई डिजिटल पाइपलाइन का संचालन करता है। इस को लेकर वह रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रहा है कि ट्रांजेक्शन को 30 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए प्रस्तावित 31 दिसंबर की समय सीमा को लागू किया जाए।

वर्तमान में कोई वॉल्यूम कैप नहीं है। गूगल पे और फोन पे का बाजार में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है।

नवंबर 2022 में कंसंट्रेशन रिस्क से बचने के लिए एनपीसीआई ने थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (टीपीएपी) के लिए 30 फीसदी वॉल्यूम कैप का प्रस्ताव रखा था।

सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार करने के लिए एक बैठक हो चुकी है। इस बैठक में एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा, वित्त मंत्रालय और आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

फिलहाल, 31 दिसंबर की समय सीमा को बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। एनपीसीआई सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि एनपीसीआई इस महीने के अंत तक यूपीआई मार्केट कैप लागू करने पर फैसला ले लेगा।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

आरबीआई की एफसीएनआर (बी) जमा स्कीम को निवेशकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, आया 127 अरब डॉलर का इनफ्लो

Newsdesk

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading