November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘आर्या’ एक व्यक्तिगत जीत है : सुष्मिता सेन

Sushmita Sen teases powerful comeback with ‘Aarya’.

मुंबई, 3 जुलाई | अभिनेत्री सुष्मिता सेन के लिए आर्या एक पेशेवर जीत नहीं, लेकिन एक व्यक्तिगत जीत है। सुष्मिता ने कहा, “‘आर्या’ एक व्यक्तिगत जीत है। यह आश्चर्यजनक है कि निराशा की परतों को अतिक्रमण करने, अपनी पीठ थपथपाने और खुद को यह याद दिलाने कि अपना टाइम आएगा के लिए मुझे कितना समय लगा।”

अभिनेत्री ने ‘आर्या’ के साथ अपनी वापसी कीं।

शो के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, “ब्रह्मांड ने इस शो को मेरे रास्ते आने के लिए साजिश रची। इसकी स्क्रिप्ट , बेहतरीन निर्देशक राम माधवानी और उनकी शानदार टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए काफी आत्मीय था। हम कई स्तरों पर एक जैसा सोचते हैं। ‘आर्या’ एक ऐसा किरदार है जिसमें कई सारी परते हैं। शो के पहले सीजन में हमने अभी तक इस किरदार की सतह को छुआ तक नहीं है और पांचवे सीजन तक की कहानी लिखी गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “पहली बार मेरे करियर में ऐसा हुआ जब मैं गर्व के साथ यह कह सकती हूं कि शो में से अपने पसंदीदा किसी एक ²श्य को चुनना मेरे लिए कितना मुश्किल है। ऐसे कई सारे पल रहे जब मैं भूल ही गई कि यह मैं हूं और मुझे ‘आर्या’ काफी पसंद आई। उसमें ऐसी कई सारी चीजें हैं जो मुझमें पहले से हैं और कुछ को मैं पाने की ख्वाहिश रखती हूं। ‘आर्या’ सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक भावना है।”

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment