May 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दिल्ली में गोलीबारी में 2 घायल

नई दिल्ली, 3 जुलाई | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना नंद नगरी के बी ब्लाक में सुबह 11.45 बजे घटी, जहां बंदूकधारियों ने गोली चला दी, जिससे 42 साल के नरेश और लेन में खड़े प्रमोद को गोली जा लगी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश ने कहा, “हमें शुक्रवार सुबह करीब 11.45 बजे फोन आया, जिसमें हमें सूचना मिलती है कि नरेश, जो फाइनेंस बिजनेस में है उसे किसी विवाद के चलते गोली मार दी गई है। हमने आरोपियों की पहचान कर ली है। हमारी टीम उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।”

दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading