23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

डीजे तेज बजाने को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 3 हिरासत में

गाजियाबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)| गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और इसका वीडियो भी सामने आया है पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये शादी बंगाली समाज के लोगों की थी। मोहल्ले से निकलकर ये लड़ाई सड़क तक आ गई। महिला-पुरुष एक-दूसरे को बीच सड़क पर पीटते रहे। मारपीट में एक युवक को ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयनगर इलाके के विवेकानंद नगर में बंगाली परिवार में शादी समारोह में डीजे बज रहा था। शादी मिंटू की थी। वर पक्ष के लोगों ने डीजे के हाई वॉल्यूम पर डांस कर रहे थे। पड़ोस में ही रहने वाले एक दूसरे बंगाली परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर मारपीट होने लगी। एक-दूसरे की पिटाई करते-करते दोनों पक्ष विवेकानंद नगर फ्लाई ओवर तक आ गए। कुछ लोगों ने इस दौरान मारपीट की वीडियो अपने मोबाइल से शूट कर ली। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि करीब 15-20 महिला-पुरुषों का समूह एक-दूसरे की पिटाई कर रहा है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment