अंबाला, 29 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के अंबाला जिले में एक गांव का एक युवक शादी से पांच दिन पहले घर से भाग गया और उसके अभिभावकों ने उसकी कथित प्रेमिका पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है।
शहजादपुर पुलिस ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के अनुसार 24 वर्षीय शशि कुमार रविवार को सुबह चार बजे घर से निकला था, उसके बाद वह नहीं लौटा। उन्होंने उसे बहुत तलाश किया है पर कुछ पता नहीं चला। शशि की दो दिसंबर को शादी होने वाली है।
बताया जा रहा है कि शशि अपनी ‘प्रेमिका‘, जो दो बच्चों की मां है, के साथ भागा है लेकिन अभिभावकों का आरोप है कि उस महिला ने उनके पुत्र का अपहरण किया है।
पुलिस के अनुसार शशि से मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो रहा है और वह शशि की तलाश कर रहे हैं।


