24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

धनबाद में एटीएम का कैशबॉक्स ले उड़े अपराधी, 8 से 10 लाख की चोरी का अनुमान

धनबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)| धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का कैश बॉक्स अपराधी निकाल ले गए। वारदात सोमवार रात की है। इस मशीन में शनिवार को ही साढ़े दस लाख रुपए डाले गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग आठ से दस लाख की रकम अपराधियों के हाथ लगी है।

इस वारदात की जानकारी तब हुई, जब लोग एटीएम से राशि निकालने पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एटीएम से कैसे निकाला गया, यह पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि एटीएम का सीसीटीवी करीब 20 दिनों से खराब था। वारदात के बारे में बैंक प्रबंधक ने एटीएम में पैसा डालने वाले एजेंसी को इसकी सूचना दी है। बैंक आफ इंडिया का यह एटीएम पुटकी रोड में स्थित है। यहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहते हैं।

अन्य ख़बरें

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

Newsdesk

‘हामिद अंसारी की मंशा को समझते हैं मुसलमान, रची जा रही कोई साजिश’, पूर्व उपराष्ट्रपति को इमाम इलियासी का जवाब

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर : स्कूलों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह के समर्थन में मीरवाइज उमर फारूक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading