September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी की अंतर्राष्ट्रीय कप्तानों को शामिल करने की रणनीति चेन्नई के लिए मददगार रही : डु प्लेसिस

Mumbai: South African captain Faf du Plessis addresses during a press conference ahead of ICC T20 World Cup in Mumbai on March 17, 2016. (Photo: IANS)

चेन्नई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स में विदेशी टीमों के कप्तानों को शामिल करने को लेकर जो रणनीति थी, वो टीम के लिए फायदेमंद रही। फ्रेंचाइज की वेबसाइट पर डु प्लेसिस के हवाले से लिखा गया है, “एक सबसे अच्छी बात जो चेन्नई ने की है और इसका श्रेय धोनी तथा कोच स्टीफन फ्लेमिंग को जाता है, वो ये कि इन्होंने ब्रेंडन मैक्कलम, मुझे, ड्वायन ब्रावो जैसे कप्तानों को शामिल किया, इसमें रैना भी शामिल हैं जिन्होंने थोड़ी बहुत कप्तानी की थी..क्योंकि वे लोग ऐसे क्रिकेटर चाहते थे जो सोचते हों।”

डु प्लेसिस ने कहा, “इसलिए ग्रुप में काफी सारे कप्तान थे। सोचने वाले क्रिकेटरों का अनुभव ही वो लोग चाहते थे और जाहिर सी बात है कि यह सफल रहा।”

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, “चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होना शानदार है। धोनी के पास मजबूत नेतृत्व समूह है। जब वो मैदान पर नहीं होते हैं तो वह बड़ा खालीपन छोड़कर जाते हैं।”

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading