26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में बच्चों ने जाना ड्रोन उड़ाने का हुनर

रायपुर, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| वर्तमान दौर में ड्रोन उड़ाने और उसकी तकनीक को जानना जरुरी हो गया है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को इससे अवगत कराने के लिए रीजनल साईस सेन्टर में पांच दिवसीय हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले 50 छात्रों ने ड्रोन उड़ाने और उसकी तकनीक को जाना। स्कूली बच्चों की इस कार्यषाला में दो दिनों की थ्योरी कक्षाओं के साथ शुरू हुआ। साथ ही अगले तीन दिनों की असेम्बिलिंग और ड्रोन फ्लाईंग सेशन के साथ समाप्त हुआ।

इस कार्यशाला में स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, लालपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमलीडीह के नवमी से बारहवीं तक के कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि कार्यशाला के दौरान कुछ समय के लिए जशपुर के पहाड़ी कोरवा बच्चे भी शामिल हुए। उन्होंने साईंस सेंटर का अवलोकन किया और ड्रोन के बारे में भी जाना।

बच्चों ने कहा कि ड्रोन तकनीक भविष्य की जरुरत है। हम साईंस सेंटर की सहायता से सिर्फ परिचित ही नहीं हुए, बल्कि उसे स्वयं उड़ाकर भी देखा। साईंस सेंटर की यह कार्यशाला विज्ञान के नवीन तकनीकों को सीखने के लिए बेहतर प्लेटफार्म है। कार्यशाला का आयोजन परियोजना संचालक डॉ. शिरिष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रशिक्षकों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं एयरो मॉडलिंग पर दो और हैण्ड्स ऑन कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में आए छात्रों तथा उनके शिक्षक एवं अभिभावकों ने पूर्व में रीजनल साईस सेंटर में आयोजित 10 दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला की सराहना की।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading