22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पिता लालू प्रसाद को किडनी दान करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही रोहिणी आचार्य

पटना, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली शख्सियत बन गई हैं। लालू प्रसाद यादव की दूसरी सबसे बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी आचार्य ने पिता लालू को अपनी एक किडनी देकर उन्हें जीवन दान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में सोमवार को किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। बाप और बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए बिहार की राजनीति पर नजर रखती थीं और कई मुद्दों पर उन्होंने अपने विचार भी शेयर किए हैं। वह कई बार विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजीपी पर तंज भी कस चुकी हैं। रोहिणी आचार्य तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी एक किडनी अपने पिता को दान करने का फैसला किया।

रोहिणी आचार्य फैसले के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान की। उन्होंने हर लड़की के लिए खासकर नई पीढ़ी के लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है। यह हर लड़की के लिए गर्व का पल होता है।

भाजपा नेता और प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि रोहिणी ने अपने पिता के लिए एक महान बेटी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उसने दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है। लालू जी देश के नेता हैं और हम ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और जल्दी ही घर वापसी की कामना करते हैं। ट्विटर पर एक अन्य यूजर ने कहा कि रोहिणी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए एक मिसाल कायम की है।new

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading