23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद : एलिवेटेड रोड पर डांस करते 3 गिरफ्तार, गाड़ी जब्त, 10 हजार का चालान

गाजियाबाद, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस ने एलिवेटेड रोड पर डांस करने वाली दो युवतियों को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर कार खड़ी करके बर्थडे पार्टी और डांस करने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डांस करने वाली दो युवतियों और उनके एक साथी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी सीज कर दी गई है और 10 हजार रुपये का चालान भी काटा है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली नंबर की ये वैगनआर कार विकास श्रीवास्तव के नाम पर थी। पुलिस ने पहले वीडियो में डांस करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद पुलिस को सोमवार को दोनों युवतियों की गिरफ्तारी भी करनी पड़ी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुई थी।

दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एलिवेटेड रोड की एक वीडियो वायरल हुई थी। रात के वक्त की इस वीडियो में दो युवती और एक युवक नजर आ रहे थे। इन्होंने कार को रोड पर खड़ा करके उसके बोनट पर केक काटा और फिर कई गानों पर डांस किया। इतना ही नहीं, युवक ने अपने मोबाइल से डांस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment