26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

एक समान रंग में होंगी अयोध्या की इमारतें

अयोध्या, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| एक अलग पहचान के लिए मंदिरों के शहर अयोध्या की विभिन्न इमारतों को एक समान रंग प्रदान किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण योजना को अंतिम रूप दे रहा है। वाणिज्यिक, आवासीय, धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग रंग होंगे।

राम जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मंदिरों का रंग भगवा होगा।

विभिन्न इमारतों और उनके आसपास के फुटपाथों में रंग की एकरूपता होगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा, ‘वाणिज्यिक, आवासीय, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व की इमारतों के लिए अलग-अलग तरह के रंग होंगे। हालांकि राम जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मंदिरों का रंग भगवा होगा।

सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर मार्ग पर बने मंदिरों के अलावा फैजाबाद शहर के सआदतगंज इलाके से लेकर सरयू के किनारे तक सभी निजी इमारतों का रंग भी एक जैसा होगा।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading