19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन ने खतरनाक लुक के साथ किया भोला की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार, डायरेक्टर और फिल्म मेकर अजय देवगन एक बार फिर लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर चुके हैं। वह अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण, क्रेज़ी, धमाकेदार फिल्म, भोला के फर्स्ट लुक को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं, वहीं अब उन्होंने फिल्म् की रिलीज डेट का का भी खास अंदाज में ऐलान किया है। फिल्म, भोला की रिलीज को लेकर अजय देवगन के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसलिए अजय देवगन ने भी धमाकेदार स्टाइल में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने फिल्म से अपने 4 नए पोस्टर रिलीज करके बताया है कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, एक चट्टान, सौ शैतान और इसके साथ उन्होंने लिखा है, इस कलयुग में आ रहा है प्त भोला 30 मार्च 2023 को। ये कैप्शन बताता है कि यह एड्रेनालाईन धमाका मेगा पेशकश क्या है। आपको बता दें कि यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह निडर है क्योंकि वह ड्रग-माफिय़ाओ, भ्रष्ट फोर्सेज और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातों का मुकाबला करने के लिए तैयार है।कहा जा रहा है कि यह देवगन की अब तक की सबसे साहसिक फिल्म है। इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, इसे एक रात में सेट किया गया है, जो अलग-अलग रूपों में दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है। वह एक पिता है जो अपनी छोटी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading