September 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कैटरीना कैफ की फोन भूत अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई प्रसारित

अभिनेत्री कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फोन भूत सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। यह हॉरर कॉमेडी 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी। मेकर्स ने फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित कर दिया है। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसे रेंट सर्विस पर लोगों के लिए उपलब्ध कराया है। फिल्म को ऑनलाइन देखने के लिए दर्शकों को 199 रुपये का भुगतान करना होगा। अमेजन प्राइम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। रेंट पर फिल्म स्ट्रीम होने का मतलब है कि रेगुलर सब्सक्राइबर्स भी इस फिल्म को मुफ्त में नहीं देख पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब एक महीने में अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ने मात्र 14 करोड़ रुपये कमाए हैं।

अन्य ख़बरें

‘मैं बिहार की बेटी हूं…’, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री

Newsdesk

एमएफ हुसैन बर्थडे स्पेशल : नंगे पैर घूमने वाले मकबूल, एक कवि से जुड़ा किस्सा

Newsdesk

बर्थडे स्पेशल : 10 साल की उम्र में अकेले ट्रेन से संगीत सुनने निकल पड़ते थे लालगुडी जयरामन, ऐसे बने वायलिन के उस्ताद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading