24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली 24 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज सुबह दिल्ली पहुंच गई।
भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर स्थित बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्री दल के साथ चल रहा तिरंगा समारोहपूर्वक दिल्ली को सौंपा गया।
झंडा समारोह भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश के समय इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है। यात्री दल के साथ केरल से चल रहा तिरंगा श्री गांधी करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर फहराएंगे।
दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से यात्रा अब तीन जनवरी को आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बीच यात्रा में चल रहे सभी 62 कंटेनरों की यहां मरम्मत की जाएगी और उत्तर भारत के मौसम के अनुसार इन कैंटनरों में हीटर आदि लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading