19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सिंघम अगेन अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी होगी

पिछले साल आई रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी। वह अभी सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी होगी।उन्होंने बताया कि उनकी इस फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी बनी है और वह इसके जरिए दर्शकों को लार्जर दैन लाइफ वाली एंटरटेनिंग फिल्म देंगे। सिम्बा के रूप में फिल्म में एंट्री करेंगे रणवीर सिंहरोहित ने कहा, हम सिंघम अगेन के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट वास्तव में अच्छी बनी है। यह लार्जर दैन लाइफ फिल्म है। यह सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी फिल्म है। रोहित ने बताया कि इस फिल्म में रणवीर सिंह की सिम्बा के रूप में एंट्री होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू हो सकती है। बता दें कि रोहित के निर्देशन की सिंघम 2011 में और सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading