17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

18 साल बाद पकड़ा गया हत्या में वांछित 25 हजार का ईनामी

नोएडा, 3 जनवरी | नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हत्या और लूट के मामले में पिछले 18 सालों से फरार चल रहा था। इस पर 25,000 का इनाम था और यह पिछले 18 सालों से कई अलग-अलग राज्यों में भेष बदलकर रह चुका था। वर्तमान में ये बिहार के पटना में जल निगम में संविदा कर्मी की नौकरी भी कर रहा था।

नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस ने 18 साल से हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने मुखबीर से सूचना मिलने पर इसे निवास स्थान पोस्टल पार्क कॉलोनी, जनपद पटना के पास से गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने 28 व 29 मार्च 2004 में सेक्टर-1 नोएडा के कृभको कार्यालय के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम मशीन को काट कर लूटने के प्रयास के दौरान कृभको के गार्ड बुद्ध सेन निवासी गाजियाबाद की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद ये कई बार इसको पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन ये फरार हो जाता था। ऐसे में इस बार टिप मिली की ये बिहार में छिपा हुआ है। टीम तुरंत बिहार के लिए रवाना हुई वहां उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मुकेश भी घटना के समय कृभको कंपनी में गार्ड की डयूटी करता था। इसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही पूरी होने के बाद 26 नवंबर 2004 में न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया गया। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि मार्च 2004 की 28 की रात को आरोपी मुकेश एटीम के अंदर गया और उसने एटीएम काटने का प्रयास किया। इस दौरान बुद्ध सेन ने उसे ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई और मुकेश ने किसी भारी वस्तु से बुद्ध सेन के सिर पर वॉर किया। जिससे उसकी मौत हो गई। तभी से ये फरार था। पुलिस ने बताया कि यह कई सालों तक महाराष्ट्र में रहा और उसके बाद के दो हजार अट्ठारह में बिहार के पटना पहुंच गया जहां पर यह जल निगम में संविदा कर्मी की नौकरी करने लगा।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading