May 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन पर शुरू किया काम

दृश्यम 2 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अजय देवगन ने सिंघम के तीसरे पार्ट के लिए फिर से रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की। रोहित के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अजय ने लिखा, रोहित शेट्टी के सिंघम अगेन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी है वह आग है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी। रोहित ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी सिंघम अगेन का हिस्सा होंगी। सिंघम अगेन से पहले अजय और रोहित कई बार साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दी हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रोहित के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सिघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिघम प्रदर्शित हुयी। इसके बाद वर्ष 2014 में सिघम का सीक्वल सिघम रिटर्न्स रिलीज हुयी थी।

अन्य ख़बरें

कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 3 मई को

Newsdesk

मुंबई: 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स में कला, खेल और प्रशासन क्षेत्र की हस्तियों को किया गया सम्मानित

Newsdesk

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading