29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

समय से पहले सफेद बाल होने से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समय से पहले सफेद बाल होने के पीछे कई कारण हैं, लेकिन मुख्य रूप से खराब जीवनशैली की वजह से ऐसा होता है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से समय से पहले बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। मेंहदी और कॉफीसबसे पहले थोड़ा पानी उबालें और फिर इसमें एक बड़ी चम्मच कॉफी डाल दें। इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मेहंदी पाउडर डालते हुए चलाते रहें। इस मिश्रण को कुछ घंटे या रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसमें एक बड़ी चम्मच मनपसंदीदा हेयर ऑयल मिलाएं। अब मिश्रण को बालों में और पूरे सिर पर अच्छे से लगाएं। फिर इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और अंत में पानी से धो लें। करी पत्ता और तेलसबसे पहले एक पैन में दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल गरम करें। अब इसमें 10 से 12 करी पत्ते डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। ठंडा होने पर इस मिश्रण से बालों में मसाज करें और 45 मिनट से दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू करके धो लें। करी पत्ता विटामिन बी से भरपूर होता है, जो बालों में मेलामाइन (ब्लैक पिग्मेंटेशन) को बहाल करने में मदद करती है। ब्लैक टीइसके लिए दो बड़ी चम्मच ब्लैक टी लें और इसे पानी में उबाल लें। अब इसमें एक चम्मच नमक भी डाल दें। ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। ब्लैक टी से बालों को धोने से सफेद बालों को बढऩे से रोका जा सकता है। यह ग्रे या सफेद बालों को काला रंग देती है, जिससे बाल काले दिखने लगते हैं। प्याज का रसप्याज का रस सबसे पुराने उपायों में से एक है। यह कैटालेज नामक एंजाइम को बढ़ाता है, जो बालों को काला करता है और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। इसके लिए केवल दो से तीन बड़ी चम्मच प्याज के रस में एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल और एक बड़ी चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इससे स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे बाद सिर को धो लें। भृंगराज हेयर मास्कबालों के राजा कहा जाने वाला भृंगराज आयुर्वेद में लोकप्रिय है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है। सबसे पहले एक पैन में दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक बड़ी चम्मच भृंगराज पाउडर डालें। इन्हें गरम करके बालों में लगाएं, फिर उन्हें घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह जड़ी-बूटी सिर की रूखी त्वचा को ठीक करती है और बालों को उनका प्राकृतिक रंग खोने से बचाती है।

अन्य ख़बरें

स्वादिष्ट शाकाहारी सैंडविच के लिए आजमाएं ये 5 रेसिपी, आसान है बनाना

Newsdesk

वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

Newsdesk

25 जून को रखा जाएगा वर्ष का सबसे कठिन व्रत, जानिए तिथि, शुभ योग, पारण का समय और धार्मिक महत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading