24.9 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जांबाज हिंदुस्तान के में आईपीएस की भूमिका निभाएंगी रेजिना कैसंड्रा

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी नई वेब सीरीज जांबाज हिंदुस्तान के की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस सीरीज की एक झलक भी साझा की गई है, जिसमें अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। जांबाज हिंदुस्तान के देशभक्ति की भावना से लबरेज एक क्राइम थ्रिलर होगी। यह सीरीज रेजिना के लिए गेम-चेंजर साबित होने जा रही है, क्योंकि वह स्क्रीन पर एक शक्तिशाली किरदार निभाएंगी। जी5 की इस नई वेब सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने किया है और जगरनॉट द्वारा निर्मित है। वेब सीरीज जांबाज हिंदुस्तान के सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जो वर्दी में अधिकारियों द्वारा दिए गए व्यक्तिगत बलिदान और समर्पण की कहानी को दर्शाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसका प्रीमियर किया जाएगा। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading