जबलपुर। बरगी बांध (रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना) के जलाशय में पानी की आवक में कमी दर्ज की गई है। 31 अगस्त 2026 को रात 8 बजे जारी जलाशय के आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 421.65 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जलाशय की लाइव क्षमता 2912 एमसीएम यानी 91.57 प्रतिशत रही।
बांध में वर्तमान में औसत पानी की आवक 1180 क्यूमेक दर्ज की गई। वहीं पानी की निकासी कुल 218 क्यूमेक रही। इसमें राइट बैंक पावर हाउस (RBPH) से 196 क्यूमेक, राइट बैंक मेन कैनाल (RBMC) से 10 क्यूमेक और लेफ्ट बैंक मेन कैनाल (LBMC) से 12 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। बांध के गेटों तथा LBPH से पानी की निकासी शून्य रही।
नर्मदा नदी में सीधे छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 196 क्यूमेक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में औसत वर्षा 6.02 मिमी रही, जबकि परियोजना क्षेत्र में अब तक की संचयी वर्षा 1022.61 मिमी दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष से स्थिति अलग
पिछले वर्ष इसी दिन सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 422.76 मीटर और लाइव क्षमता 3180 एमसीएम यानी 100 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वर्तमान में सभी गेट बंद हैं और बांध का जलस्तर पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) से 1.11 मीटर नीचे है।


