18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी को होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल और राजश्री देशपांडे की वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित है। इस सीरीज को 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्रशांत नायर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में राजश्री देशपांडे, अभय देओल, राजेश तैलंग, आशीष विद्यार्थी, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, शिल्पा शुक्ला और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार नजर आएंगे। 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमा में फिल्म के शो के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में 59 लोगों की जान गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। इस सीरीज में इसी भयावह घटना और उसके बाद के इंसाफ के लिए पीडि़तों की जद्दोजेहद को दिखाया जाएगा। यह सीरीज नीलम और शेखर की किताब ट्रायल बाय फायर: द ट्रैजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रैजडी पर आधारित है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading