22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद इमारतें हुईं बर्बाद

जकार्ता, 11 जनवरी | इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद 100 से अधिक घर और अन्य इमारतें नष्ट हो गईं। एक अधिकारी और मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी के मुताबिक, भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान केपुलुआन तनिंबर जिले में हुआ है, जहां भूकंप से 92 घर, एक कार्यालय भवन और एक स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हुई है।

प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भूकंप से मलूकु बरत दया जिले में 32 घर और दो शिक्षा सुविधाएं नष्ट हो गईं। हालांकि, निवासियों को घर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ा, क्योंकि केवल एक व्यक्ति को चोट लगी।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन राहत प्रयासों को तैयार करने के लिए एक समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चावल, कंबल, टेंट, दवाएं और अन्य सहायता के वितरण की तैयारी शामिल थी।

देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:47 बजे आया। इसका केंद्र केपुलुआन तनिंबर जिले के उत्तर-पश्चिम में 148 किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र तल के नीचे 131 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

मौसम एजेंसी के अनुसार, मुख्य झटके के बाद कमजोर से मध्यम स्तर के तीन झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने प्रांत और निकटवर्ती दक्षिण पूर्व सुलावेसी प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading