September 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

गोल्डन ग्लोब्स 2023: राम चरण ने ‘नाटू नाटू’ के अवॉर्ड जीतने के बाद जाहिर की खुशी

लॉस एंजिलिस, 11 जनवरी | गोल्डन ग्लोब्स 2023 में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को मोशन पिक्च र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। इस पर अभिनेता राम चरण ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ‘नाटू नाटू’ का मुकाबला ‘व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग’ की ‘कैरोलाइना’, गिलर्मो डेल टोरो की ‘पिनोचियो’ के ‘सियाओ पापा’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ के ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ और ‘लिफ्ट मी अप’ से था।

राम चरण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली, एनटीआर जूनियर और संगीतकार एम.एम. कीरावनी हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में राम चरण ने लिखा, “और हम गोल्डन ग्लोब जीत गए।”

‘आरआरआर’, सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म थी, जिसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

Newsdesk

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading