September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेजस्वी यादव बोले, बक्सर में किसानों पर पुलिस कार्रवाई की मुझे जानकारी नहीं

पटना, 11 जनवरी | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि उन्हें बक्सर जिले में किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे अभी मीडिया से पता चला है .. मैंने अधिकारियों से मामले की तकनीकी जानकारी देने के लिए कहा है।”

बक्सर में पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात महिलाओं और बच्चों सहित कई किसानों और उनके परिवारों पर कथित तौर पर हमला किया। वे चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव के किसान थर्मल पावर कंपनी द्वारा अधिग्रहित अपनी जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

तेजस्वी यादव का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयान जैसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पटना में बीएसएससी के छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज की जानकारी नहीं थी।

बक्सर में हमले के बाद आक्रोशित किसानों ने जमकर उत्पात मचाया, आधा दर्जन से अधिक सरकारी व निजी वाहनों में आग लगा दी।

इस बीच बक्सर जिला प्रशासन ने आगजनी करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव और थर्मल पावर यूनिट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

अन्य ख़बरें

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, राजभाषा को बढ़ावा देने पर जोर

Newsdesk

मालवीय नगर होटल अग्निकांड: पुलिस ने मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रतिबंध से नाराज उत्तर कोरिया ने लंदन में राजनयिक मिशन का दर्जा घटाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading