30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बरेली में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन की मौत, तीन घायल

लखनऊ, 12 जनवरी | उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फरीदीपुर थाना क्षेत्र के कटका रमन ग्राम पंचायत के गोविंदपुर में बुधवार देर शाम हुई। पुलिस ने कहा कि मृतकों में सरदार परमवीर सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल हैं, जबकि तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रायपुर हंस ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक गुट ने पहले फायरिंग की।

पूर्व प्रधान का तीनों मृतकों से करीब 135 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में दूसरे समूह ने भी गोलियां चलाईं।

मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की नई कड़ियों पर पुलिस की नजर

Newsdesk

MP में रफ्तार बनी जानलेवा: 6 साल में ओवरस्पीडिंग से 65 हजार से ज्यादा मौतें, अकेले 2025 में गई 12,818 जानें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading