19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की दृश्यम 2 ओटीटी पर हुई रिलीज, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें

18 नवंबर, 2022 को रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी देखने को मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 56 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दृश्यम 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही। अब इस फिल्म को आप आज यानी 13 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस बात की जानकारी प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। अब अजय की इस बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का मजा आप घर बैठे आसानी से उठा सकते हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 239.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.4/10 रेटिंग मिली है। यह फिल्म 2015 में आई दृश्यम का सीक्वल है। दोनों फिल्में इसी नाम से आईं मलयालम फिल्म का रीमेक हैं। फिल्म में अजय के साथ श्रीया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू और रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading