30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

पैरों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

कुछ लोग स्किन केयर रूटीन के नाम पर सिर्फ खुद के चेहरे पर ध्यान देते हैं, लेकिन चेहरे के अलावा पैरों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पैर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। रोजाना स्क्रब और मॉइस्चराइजेशन जैसे कई तरीकों से पैरों को असमान रंगत और झाइयों से सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए आज जानते हैं कि पैरों की देखभाल करने के लिए आप कौन-कौन सी टिप्स अपना सकते हैं। शेविंग के लिए जेल या क्रीम का करें इस्तेमालपैरों को शेव करते समय साबुन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को रूखा और बेजान बना सकता है, इसलिए शेविंग करने के लिए साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इसके लिए शेविंग जेल या क्रीम का चयन करें। यह बालों को नरम करते हैं और उन्हें त्वचा की सतह के करीब से निकालने में आसानी से मदद करते हैं। ऐसे शेविंग जेल चुनें, जिनमें जैतून का तेल, कोलाइडल ओटमील, लैनोलिन या विटामिन ई जैसे हाइड्रेटिंग तत्व हों। अच्छे रेजर का चयन करना है जरूरीशेविंग के बाद अपने पैरों को पोषित और हाइड्रेटेड रखने के लिए त्वचा के अनुकूल रेजर का चयन करें। इसके अलावा महीनों तक एक ही रेजर का उपयोग न करें क्योंकि ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करने से रेजर अपने मॉइस्चराइजिंग लाभों को खो देता है। इसकी वजह से त्वचा पर खरोंच और कट भी लग सकता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से स्ट्रॉबेरी स्किन भी हो सकती है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए हर हफ्ते पैरों पर करें स्क्रबखुरदरी और ड्राई त्वचा को चिकना और नमी बनाने के लिए हर हफ्ते पैरों पर स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए नारियल तेल , ब्राउन शुगर और शहद को एक साथ मिलाएं और इस मिश्रण से पैरों पर गोलाकार गति में मालिश करें। फिर कुछ मिनट के बाद पैरों को पानी से धो लें। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए पैरों पर स्क्रब करने के लिए आप एक फर्म ब्रिसल वाले ब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं। हाइड्रेटिंग बॉडी वॉश का करें इस्तेमालसामान्य साबुन और क्लींजर त्वचा में फंसी गंदगी और पसीने को प्रभावी ढंग से हटा सकते हैं, लेकिन ये त्वचा के प्राकृतिक तेलों को भी खत्म कर सकते हैं। इस वजह से पैरों की सफाई के लिए एक अल्ट्रा-क्रीमी और पौष्टिक बॉडी वॉश या ग्लिसरीन-आधारित साबुन का उपयोग करें। आप आर्गन या नारियल के तेल से भरपूर साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये त्वचा के प्राकृतिक तेलों को कम किए बिना गंदगी को खत्म कर देगा। पैरों को मॉइस्चराइज करके एसपीएफ क्रीम लगाएंपैरों को मुलायम और स्वस्थ बनाने और रूखेपन, खुरदरेपन और पपड़ीदार त्वचा से छुटकारा पाने के लिए रोजाना पैरों को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए नहाने या फिर पैरों के बालों को हटाने के बाद बॉडी क्रीम या लोशन का अच्छी मात्रा में उपयोग करें। त्वचा के अतिरिक्त हाइड्रेशन के लिए सेरामाइड्स, लैनोलिन या शिया बटर युक्त बॉडी क्रीम का चयन करें। इसके साथ ही सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें।

अन्य ख़बरें

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

करवा चौथ का निर्जला व्रत किसे नहीं रखना चाहिए? कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं शामिल

Newsdesk

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading