May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशे में धुत आरक्षक का हंगामा, बीच सड़क युवक को पीटा


जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां डायल 112 वाहन में तैनात एक आरक्षक पर नशे की हालत में युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेला थाने में पदस्थ आरक्षक पतिराम मरकाम डायल 112 वाहन लेकर सलैया पड़वार गांव पहुंचा था। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और सड़क पर अनुचित व्यवहार कर रहा था। इसी दौरान गांव के युवक अमित से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि आरक्षक ने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का व्यवहार आक्रामक बना रहा, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले ही अगर इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।

मामले के तूल पकड़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर चाचा के मुंह पर मारा कड़ा, भतीजे को घोंपा चाकू

Newsdesk

देर रात बिजली कटौती के बाद भड़के गुस्साए लोगों ने पावर हाउस में जमकर हंगामा, मारपीट के बाद चक्काजाम

Newsdesk

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading