May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओवरनाइट ट्रेन में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी



जबलपुर। प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस में एक युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद से ही रेल प्रशासन और यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोच नंबर S-7 और AC के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंदौर में रहकर कोचिंग करती है और वह ओवरनाइट ट्रेन से जबलपुर लौट रही थी। रात में जब ट्रेन करेली स्टेशन के आसपास थी, तभी कोच नंबर S-7 और एसी कोच के बीच के हिस्से में आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

भाई को फोन कर सुनाई आपबीती

घटना के बाद युवती बुरी तरह डर गई और सहमी हुई हालत में उसने अपने भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। वह घबराहट में करेली स्टेशन पर ही उतर गई।

जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी अब कोच की रिजर्वेशन लिस्ट खंगाल रही है और संदेहियों की पहचान के लिए यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। जीआरपी का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरें

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर चाचा के मुंह पर मारा कड़ा, भतीजे को घोंपा चाकू

Newsdesk

देर रात बिजली कटौती के बाद भड़के गुस्साए लोगों ने पावर हाउस में जमकर हंगामा, मारपीट के बाद चक्काजाम

Newsdesk

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading