September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

जांबाज हिंदुस्तान के का ट्रेलर जारी, जी5 पर दस्तक देगी वेब सीरीज

अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा की आगामी वेब सीरीज जांबाज हिंदुस्तान के का ट्रेलर जारी हो गया है। यह देशभक्ति की भावना से लबरेज एक क्राइम थ्रिलर सीरीज होगी। जांबाज हिंदुस्तान के को 26 जनवरी, 2023 से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने किया है और जगरनॉट द्वारा निर्मित है। यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जो वर्दी में अधिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान और समर्पण की कहानी को दिखाएगी। जांबाज हिंदुस्तान के में रेजिना के अलावा सुमीत व्यास, बरुण सोबती, चंदन रॉय, मीता वशिष्ठ, दीपिका अमीन और संदीप धाबले जैसे कलाकार हैं। दो मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक बहादुर आईपीएस अधिकारी काव्या अय्यर के परिचय के साथ होती है, जो उग्रवादियों के खिलाफ लड़ती है और कानून के शासन में आम नागरिक के विश्वास को बहाल करती है। मन जा रहा है कि यह सीरीज रेजिना के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading