May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने वाले शख्स को डराने के लिए किशोर ने की फायरिग

नई दिल्ली, 21 जनवरी | लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 17 वर्षीय लड़के की भावनाओं से खिलवाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया, बदला लेने के लिए किशोर ने युवक को डराने के लिए फायरिग कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वोत्तर के डीसीपी संजय कुमार सैन ने कहा, पीड़ित शानू ने लड़की की इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और किशोर के साथ चैट करता था और उसका मजाक उड़ाता था। जब उसकी आईडी की सच्चाई सामने आई, तो किशोर ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 और 20 जनवरी की दरम्यानी रात साढ़े 11 बजे के करीब गौतम पुरी में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। कॉल मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम पीड़ित शानू (19) से मिली, जिसने दो लड़कों को फायरिंग करते देखा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित ने हमें बताया कि आरोपी बाइक से आया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हवा में गोलियां चला दीं। हमने अपराध स्थल से गोली का एक खाली खोल बरामद किया।

पुलिस ने बयान दर्ज कर इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 336/506/34 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को आखिरकार एक गुप्त सूचना मिली और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपी किशोर एक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करता था। बाद में वह लड़की से प्यार करने लगा। हालांकि, बाद में पता चला कि यह फर्जी इंस्टाग्राम आईडी थी जिसे लड़का इस्तेमाल कर रहा था। किशोर को यह भी पता चला कि शानू ने ही लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसका मजाक बनाया। किशोर ने तब शानू को सबक सिखाने का फैसला किया।

किशोर ने एक बंदूक खरीदी और योजना में अपने दो दोस्तों को शामिल किया। पुलिस ने कहा- योजना के अनुसार, किशोर साबिर के साथ शानू के घर के बाहर पहुंचा, जहां उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और हवा में एक गोली चलाई। इसके बाद, वह अपराध स्थल से भाग गए और मुसैफ की मदद से हथियार छुपा लिया। पुलिस ने मुसैफ की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading