30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जोशीमठ पर बोले सीएम धामी, भ्रम फैलाया जा रहा, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन

देहरादून, 25 जनवरी | जोशीमठ को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में 70 फीसदी लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। जोशीमठ में जहां भी भू धंसाव की घटना हुई है, वहां राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। उन इलाकों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। सीएम धामी ने जोशीमठ के हालातों को लेकर बताया कि एनडीआरएफ एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद के लिए तैनात हैं। साथ ही पुनर्वास कार्यों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार महीने बाद 2023 की चारधाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा जोशीमठ में 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं। सभी आवश्यक कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा चुके हैं। केंद्र भी लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें जोशीमठ में अभी तक 849 इमारतों में दरारें आयी हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। जोशीमठ में धामी सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading