18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

लॉस एंजिल्स में एक हफ्ते में दूसरी गोलीबारी में 3 की मौत, 4 घायल

लॉस एंजिल्स, 29 जनवरी | लॉस एंजिल्स के पड़ोस में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एबीसी टेलीविजन नेटवर्क के वेस्ट कोस्ट फ्लैगशिप स्टेशन केएबीसी-टीवी ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि गोलीबारी बेवर्ली क्रेस्ट इलाके में स्थानीय समयानुसार देर रात ढाई बजे के बाद हुई।

लॉस एंजिल्स टाइम्स के एक अन्य नए आउटलेट के अनुसार बेवर्ली हिल्स के पास सड़क पर एक वाहन के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्ध फरार हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह लॉस एंजिल्स क्षेत्र में यह सामूहिक गोलीबारी की दूसरी और पश्चिमी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में चौथी घटना है।

इसके पहले लॉस एंजिल्स काउंटी के मोंटेरे पार्क में शनिवार रात एक डांस स्टूडियो में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे। उत्तरी कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे में सोमवार दोपहर सात और लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उत्तरी कैलिफोर्निया के ओकलैंड में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading